देश की खबरें | भाजपा के सभी 118 विधायकों ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया है: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने सरकार के स्थिर होने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा के सभी 118 विधायकों ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके नेतृत्व पर विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच जनवरी कर्नाटक मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने सरकार के स्थिर होने का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा के सभी 118 विधायकों ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके नेतृत्व पर विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया है।

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने सोमवार से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री की पार्टी विधायकों के साथ चल रही क्षेत्रवार बैठकों के समापन के बाद मंगलवार को मीडिया से साथ बातचीत की।

उपमुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा, ‘‘ सभी 118 विधायकों का मत है कि येदियुरप्पा सरकार ने असरदार ढंग से काम किया है। सभी ने उनके नेतृत्व के प्रति समर्थन व्यक्त किया..उन्होंने जो काम किया है, उसके प्रति विधायकों ने संतोष जताया।’’

कारजोल ने कहा कि विधायकों ने कोविड एवं बाढ़ के बावजूद कुशल एवं समर्थ प्रशासन एवं उसके प्रबंधन की तारीफ की।

कारजोल के साथ दूसरे उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, मंत्री एस टी सोमशेखर, वी सोमन्ना, बी श्रीमुलू, शशिकला जोल्ले आदि इस संयुक्त ब्रीफिंग में मौजूद थे।

कारजोल ने माना कि कल बैठक में कुछ भ्रम था लेकिन उसे छोड़ दिया जाए तो बैठक शांतिपूर्ण रही और सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\