विदेश की खबरें | अल्जीरिया ने स्पेन के साथ मैत्री संधि स्थगित किये जाने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अल्जीरिया ने कहा, "यूरोपीय साझेदार के साथ वर्तमान संधि को बाधित करने के लिए सरकार के कथित उपाय का संबंध है, यह वास्तव में केवल उन लोगों के ही दिमाग की उपज है जो संधि निलंबित होने का दावा करते हैं और इसे कलंकित करने में जल्दबाजी दिखा रहे हैं।"

अल्जीरिया ने कहा, "यूरोपीय साझेदार के साथ वर्तमान संधि को बाधित करने के लिए सरकार के कथित उपाय का संबंध है, यह वास्तव में केवल उन लोगों के ही दिमाग की उपज है जो संधि निलंबित होने का दावा करते हैं और इसे कलंकित करने में जल्दबाजी दिखा रहे हैं।"

हालांकि, स्पेन की सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।

अल्जीरिया का बयान यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों के उस बयान के कुछ घंटे बाद आया है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि संघ अल्जीरिया और स्पेन के बीच संकट को "गंभीर चिंता" के नजरिये से देख रहा है। संघ ने चेतावनी भी दी थी कि वह अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई करने को तैयार है।

अल्जीरियाई मिशन ने कहा, "वह उस जल्दबाजी की निंदा करता है, जिसके तहत यूरोपीय आयोग ने अल्जीरिया की सरकार के साथ पूर्व परामर्श या सत्यापन के बिना स्पेन के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संधि के निलंबन के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त की।"

अल्जीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को घोषणा की थी कि उनका देश स्पेन के साथ दो दशक पुरानी मैत्री संधि को निलंबित कर रहा है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार और सहयोग पर रोक का संकेत देता है।

यूरोपीय संघ ने बृहस्पतिवार को अल्जीरिया से अपना फैसला वापस लेने की अपील की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\