विदेश की खबरें | एलेक्स एलीस को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश रणनीतिक विशेषज्ञ एलेक्स एलीस भारत में ब्रिटेन के नये उच्चायुक्त होंगे । विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

लंदन, पांच जनवरी ब्रिटिश रणनीतिक विशेषज्ञ एलेक्स एलीस भारत में ब्रिटेन के नये उच्चायुक्त होंगे । विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मंगलवार को यह घोषणा की।

नौकरशाह एलीस (53) फिलहाल ब्रिटिश मंत्रिमंडल कार्यालय में सरकार की समेकित कूटनीति, विकास एवं रक्षा समीक्षा से संबद्ध उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

नयी दिल्ली में वह सर फिलीप बार्टन की जगह लेंगे जो स्थायी अवर सचिव के तौर पर नवविस्तारित एफसीडीओ का प्रभार संभालने के लिए पिछले साल ब्रिटेन लौट गये।

एफसीडीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्री एलेक्स एलीस सीएमजी को सर फिलीप बार्टन केसीएमजी ओबीई के स्थान पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। श्री एलीस जनवरी, 2021 के दौरान अपना पदभार ग्रहण करेंगे।’’

महानिदेशक के तौर पर ब्रिटेन एवं यूरोपीय संघ सुरक्षा साझेदारी, ब्रिटेन के निकटतम साझेदारों के साथ संबंधों, पिछले यूरोपीय संघ से पृथकाव विभाग में ब्रेक्जिट पर यूरोपीय संघ के साथ कामकाज संभाल चुके एलीस को सुरक्षा मुद्दों एवं रणनीति पर व्यापक अनुभव वाला शख्स बताया जाता है।

वह ब्राजील, पुर्तगााल आदि में ब्रिटिश उच्चायुक्त रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\