देश की खबरें | अलेमाओ आगामी विधानसभा सत्र में महादयी नदी पर एक दिवसीय चर्चा की मांग करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने रविवार को कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान महादयी जल मार्ग परिवर्तन मुद्दे पर चर्चा की मांग करेंगे।

पणजी, आठ जनवरी गोवा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने रविवार को कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान महादयी जल मार्ग परिवर्तन मुद्दे पर चर्चा की मांग करेंगे।

विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 16 से 19 जनवरी तक चलेगा।

पत्रकारों से बात करते हुए अलेमाओ ने कहा कि वह सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपकर महादयी नदी पर कलसा-बंदूरी बांध परियोजना पर एक दिन की चर्चा की मांग करेंगे।

कर्नाटक द्वारा महादयी नदी की सहायक नदियों -कलसा और बंदूरी - पर बांधों के निर्माण के माध्यम से नदी के पानी को मोड़ने पर गोवा और कर्नाटक के बीच लंबे समय से विवाद है।

सत्र से पहले सोमवार को सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होने वाली है।

अलेमाओ ने कहा कि वह यह भी मांग करेंगे कि शुक्रवार को निजी सदस्यों का कार्य दिवस आयोजित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से कम से कम सात ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लिए जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\