देश की खबरें | अलपन बंदोपाध्याय को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव किया गया नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलपन बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव होंगे।
कोलकाता, 28 सितम्बर अलपन बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव होंगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि बंदोपाध्याय अभी राज्य के गृह सचिव हैं। वह एक अक्टूबर से नया पदभार संभालेंगे।
वह राजीव सिन्हा की जगह लेंगे, जो 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वित्त सचिव एच. के. द्विवेदी अब गृह सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
मनोज पंत नए वित्त सचिव होंगे। वह अभी भूमि एवं भूमि सुधार तथा शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव हैं।
बनर्जी ने कहा कि सिन्हा को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि उन्हें तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।
बनर्जी ने ट्वीट कहा, ‘‘ मैं पश्चिम बंगाल सरकार की अथक सेवा के लिए उनका धन्यवाद करती हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी टीम को शुभकामनाएं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)