खेल की खबरें | अल जजीरा ने एएफसी चैंपियन्स लीग में मुंबई सिटी को 1-0 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अली मबखोत के पेनल्टी पर किये गये गोल के कारण मुंबई सिटी को एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप बी के मैच में अल जजीरा से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
रियाद, 15 अप्रैल अली मबखोत के पेनल्टी पर किये गये गोल के कारण मुंबई सिटी को एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप बी के मैच में अल जजीरा से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
यह मुंबई की तीन मैचों में दूसरी हार है। वह अपने पहले मैच में अल शबाद से 0-3 से हार गया था।
मबखोत के 40वें मिनट में किये गये गोल ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया जिससे अल जजीरा गुरुवार को किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये मैच में तीन अंक हासिल करने में सफल रहा।
संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल जजीरा ने पहले हॉफ में दबदबा बनाये रखा। इस बीच उसने गेंद पर 70 प्रतिशत कब्जा रखा था लेकिन वह गोल करने का वास्तविक मौका नहीं बना पाया। मुंबई ने इस बीच जवाबी हमले करने पर ही ध्यान दिया।
मुंबई को शुरू में झटका लगा जबकि डिफेंडर अमय रनावडे नौवें मिनट में चोटिल हो गये जिनकी जगह मेहताब सिंह को उतारा गया। मेहताब की गलती के कारण ही मुंबई ने पेनल्टी गंवायी। मबखोत ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
मुंबई सिटी ने बुधवार को इराक के एयर फोर्स क्लब को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था। वह इस शीर्ष स्तर के महाद्वीपीय क्लब लीग के किसी मैच में जीत दर्ज करने वाला पहला भारतीय क्लब बना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)