देश की खबरें | अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म "बच्चन पांडे" 26 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मुंबई, 23 जनवरी सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म "बच्चन पांडे" 26 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कुमार (53) ने ट्विटर पर साजिद नडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म की रिलीज की तारीख साझा की।
उन्होंने ट्वीट किया, "उनका एक लुक ही काफी है! बच्चन पांडे 26 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।"
"हाउसफुल 4" के लिए जाने जाने वाले फरहाद समजी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
फिल्म में कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी भी हैं।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है।
कुमार की आगामी फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित "सूर्यवंशी" है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)