IPL 2023: अक्षर पटेल ने कहा, उप कप्तानी मेरी कड़ी मेहनत का इनाम

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान की अपनी नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं और उनका कहना है कि पिछले कुछ सत्र में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए जो कड़ी मेहनत की है यह उसका पुरस्कार है.

Akshar Patel

नयी दिल्ली, 30 मार्च : अक्षर पटेल (Akshar Patel) दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान की अपनी नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं और उनका कहना है कि पिछले कुछ सत्र में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए जो कड़ी मेहनत की है यह उसका पुरस्कार है. ऑलराउंडर अक्षर ने दिल्ली के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में कहा, ‘‘मेरे नजरिए से अगर आपको यह भूमिका मिली है तो इसका मतलब है कि सीनियर खिलाड़ी के रूप में आपने प्रगति की है. यह आपने टीम के लिए जो भी किया है उसके पुरस्कार की तरह हैं. मैं इस भूमिका को लेकर रोमांचित हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अधिकांश टीम पहले वाली है, पिछले तीन-चार साल से वही खिलाड़ी खेल रहे हैं. हम अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं और यह महत्वपूर्ण बिंदू है.’’ दिसंबर में कार दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत के स्थान पर दिल्ली की टीम ने मौजूदा सत्र में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को कप्तान नियुक्त किया है. अक्षर ने कहा कि वह नए कप्तान वार्नर का पूरा समर्थन करेंगे. यह भी पढ़ें : ‘Crossing All Bridges’ विराट कोहली ने ऋषिकेश ट्रिप की अपनी, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की तस्वीर की शेयर

उन्होंने कहा, ‘‘डेविड प्रतिभावान खिलाड़ी है. मैं उसे ऐसा माहौल दूंगा जिसमें वह अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल कर सके. जब आप दिल्ली कैपिटल्स के शिविर से जुड़ते हैं तो यह पूरी तरह से अलग अहसास होता है. तीन-चार साल से फ्रेंचाइजी के साथ हूं और यह घर की तरह लगता है.’’दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उसी के मैदान पर करेगी और फिर चार अप्रैल को अपने मैदान पर गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Abishek Porel Rape Case: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड