एजेंसी न्यूज

अकमल को फिक्सिंग संपर्कों की जानकारी न देने पर पछतावा नहीं था : पीसीबी अनुशासन समिति

अनुशासन समिति ने इस बल्लेबाज पर लगाये गये तीन साल के प्रतिबंध पर विस्तृत फैसले में यह बात कही।

अकमल को फिक्सिंग संपर्कों की जानकारी न देने पर पछतावा नहीं था : पीसीबी अनुशासन समिति

लाहौर, आठ मई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अनुशासन समिति के अध्यक्ष के अनुसार उमर अकमल ने भ्रष्ट संपर्कों की जानकारी देने में नाकाम रहने के लिये किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाया और ना ही उसने इसके लिये माफी मांगी।

अनुशासन समिति ने इस बल्लेबाज पर लगाये गये तीन साल के प्रतिबंध पर विस्तृत फैसले में यह बात कही।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) फजल ए मिरान चौहान ने पीसीबी को विस्तृत फैसला सौंप दिया है जिसे शुक्रवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया।

अकमल को पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत दो आरोपों का दोषी पाया गया जिसके कारण वह 19 फरवरी 2023 तक किसी तरह की क्रिकेट गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएगा।

न्यायमूर्ति चौहान ने अपने फैसले में कहा, ‘‘ऐसा लगा कि वह (उमर अकमल) पछतावा दिखाने या माफी मांगने के लिये तैयार नहीं था। उसने यह स्वीकार किया कि वह भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तह अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय उसने यह कहकर बचने की कोशिश की इससे जब भी उससे इस तरह के संपर्क किये गये थे उसने उनकी जानकारी दी थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).