देश की खबरें | अखिलेश यादव की सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी है।

आगरा, आठ नवंबर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली बंदरों जैसी है।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने यह भी दावा किया कि यादव बंदरों से बहुत डरते हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने इससे पहले 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो साझा किया था जिसमें ताजमहल के गुंबद पर एक पौधा उगता हुआ दिखाई दे रहा था।

यादव ने ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक और जलभराव की समस्या को भी उजागर करते हुए कहा था कि ऐसे कारणों से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि खराब हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ताजमहल के रखरखाव के लिए निर्धारित करोड़ों रुपये की धनराशि के उपयोग पर भी सवाल उठाया।

जयवीर सिंह से जब यादव के हाल के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘‘'सोच या कार्यशैली, बिल्कुल बंदरों वाला ही है अखिलेश जी की और उन्हें बंदरों से भी डर लगता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\