एजेंसी न्यूज

मैं यह मानता हूं कि उनके मन के अंदर मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ वो मेरी हत्या करा सकते हैं अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति 'जहर' भरा है और वह उनकी 'हत्या' भी करा सकते हैं.

मैं यह मानता हूं कि उनके मन के अंदर मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ वो मेरी हत्या करा सकते हैं अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य
अखिलेश यादव (Photo Credits : Twitter)

बरेली (उप्र), 23 मार्च : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति 'जहर' भरा है और वह उनकी 'हत्या' भी करा सकते हैं. मौर्य ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, ''मैं यह मानता हूं कि उनके मन के अंदर मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ है. मैं कभी भी अखिलेश यादव जी को श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता लेकिन उनकी जो भावना है, पता नहीं किनसे—किनसे मिली भगत करके उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा दें.''

उनसे पूछा गया था कि अखिलेश यादव कहते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य तो शूद्र हैं, और वह उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते. मौर्य ने यादव को उनकी पार्टी पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया तो हो ही जाएगा लेकिन पार्टी के काम में ध्यान दें और इस प्रकार की बयानबाजी करके उन्हें अब कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है. उनके नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 100 से अधिक सीटें जीतीं थीं, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अब उनके पतन का समय आ गया है.'' यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Defamation Case: ‘मोदी सरनेम’ मामले में सजा का ऐलान होने पर राहुल गांधी का ट्वीट, ‘सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन’

इस सवाल पर कि अखिलेश यादव का दावा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जेल भेजना चाहती है, उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''जो लोग भी गलत करते हैं उन्हें जेल जाना पड़ता है. उनके बारे में अभी तक तो ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है. वह ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें.''

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).