एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अखिलेश यादव ने हमेशा हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का काम किया : भूपेंद्र चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने (अखिलेश) हमेशा हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है।

देश की खबरें | अखिलेश यादव ने हमेशा हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का काम किया : भूपेंद्र चौधरी

बरेली, 19 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने (अखिलेश) हमेशा हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है।

बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन को सपा द्वारा विवादित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि ''कांवड़ यात्रा को लेकर जो घटनाएं हो रही हैं, हो सकता है वो एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा हो।''

चौधरी ने सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि ''अखिलेश यादव ने हमेशा हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। उनके नेता हिंदू धर्म, धर्मगुरुओं, साधु-संत और धार्मिक किताबों के बारे में आलोचना करते रहे हैं, उनका चरित्र समाज में सनातन विरोधी है, यह जग जाहिर है।''

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र हमेशा हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों पर विवादित टिप्पणी करने वाला रहा है। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सपा सरकार में कांवड़ यात्रा रोक दी जाती थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेहतर कानून-व्यवस्था और सबके साथ समान व्यवहार हो रहा है।

चौधरी ने कहा, ''कांवड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है। सरकार ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए इसे शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।''

उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, क्योंकि प्रदेश में कानून का राज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).