खेल की खबरें | अखिल श्योराण ने निशानेबाजी में भारत के लिए पांचवां ओलंपिक कोटा हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अखिल श्योराण ने रविवार को यहां आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुष राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए देश का पांचवां कोटा स्थान हासिल किया।

बाकू (अजरबेजान), 20 अगस्त अखिल श्योराण ने रविवार को यहां आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुष राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए देश का पांचवां कोटा स्थान हासिल किया।

अखिल आठ निशानेबाजों के फाइनल में 450.0 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे और अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल करने में सफल रहे। वह क्वालीफिकेशन के बाद 585 अंक के साथ छठे स्थान पर थे।

ऑस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर शमिर्ल ने 462.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चेक गणराज्य के पेत्र निमबर्स्की 459.2 अंक के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।

अखिल से पहले भवनीश मेंदिरत्ता (पुरुष ट्रैप), गत विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल), स्वप्निल कुसाले (पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन) और मेहुल घोष (महिला 10 मीटर एयर राइफल) ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप 2024 पेरिस ओलंपिक की क्वालीफाई प्रतियोगिता है।

इस प्रतियोगिता में 12 ओलंपिक व्यक्तिगत निशानेबाजी स्पर्धा में 48 ओलंपिक कोटा दांव पर लगे हैं जो स्पर्धा में शीर्ष चार (प्रत्येक देश से एक) पर रहने वाले निशानेबाजों को दिए जाएंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने अखिल की उपलब्धि की जानकारी ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\