जरुरी जानकारी | टाइम की ‘100नेक्स्ट’ सूची में आकाश अंबानी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल किया है। वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।

न्यूयॉर्क, 28 सितंबर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल किया है। वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।

हालांकि, सूची में सोशल मीडिया मंच ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आम्रपाली गन को भी स्थान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि टाइम100 नेक्स्ट सूची विश्व के सबसे शक्तिशाली लोगों को दर्शाने वाली ‘टाइम100’ की सूची से प्रेरित है।

टाइम100 नेक्स्ट में ‘उद्योगों और दुनिया भर के ऐसे 100 उभरते सितारों को स्थान दिया जाता है, जो दुनिया को बेहतर करने और भविष्य को परिभाषित करने के असाधारण प्रयास करते है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी के पुत्र आकाश को ‘लीडर’ श्रेणी के तहत सूची में शामिल किया गया है।

तीस वर्षीय आकाश को इस साल जून में भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो के चेयरमैन के रूप में पदोन्नत किया गया था। कंपनी के 42.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

इसके अलावा अमेरिका की गायिका एसजेडए, अभिनेत्री सिडनी स्वीनी, बास्केटबॉल खिलाड़ी जा मोरेंट, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज, अभिनेता और टेलीविजन हस्ती केके पामर और पर्यावरण कार्यकर्ता फरविजा फरहान भी इस सूची में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\