जरुरी जानकारी | आकासा एयर ने अपने बोइंग विमानों के लिए सीएफएम इंजन खरीद का समझौता किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राकेश झुनझुनवाला के समर्थन वाली विमानन कंपनी आकासा एयर ने अपने बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए सीएफएम एलईएपी-1बी इंजन खरीदने के लिए समझौता करने की घोषणा की है। यह समझौता करीब 4.5 अरब डॉलर का माना जा रहा है।
मुंबई, 17 नवंबर राकेश झुनझुनवाला के समर्थन वाली विमानन कंपनी आकासा एयर ने अपने बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए सीएफएम एलईएपी-1बी इंजन खरीदने के लिए समझौता करने की घोषणा की है। यह समझौता करीब 4.5 अरब डॉलर का माना जा रहा है।
कंपनी की तरफ से यह घोषणा बोइंग से 72 बोईंग 737 मैक्स विमान खरीदने की घोषणा के एक दिन बाद की गई है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस खरीद और सेवाओं के समझौते के साथ आकासा एयर के संचालन के पहले दिन से सीएफएम द्वारा एक अभिनव और व्यापक रखरखाव कार्यक्रम होगा।
दुबई में चल रहे एयरशो के दौरान सीएफएम के साथ समझौता किया गया। इस समझौते में अतिरिक्त इंजन और लंबे समय के लिए सेवा शामिल है और यह समझौता 4.5 अरब डॉलर का होने का अनुमान है, जो वर्तमान में भारतीय मुद्रा में लगभग 33,000 करोड़ रुपये का है।
आकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय दुबे ने कहा, "हम सीएफएम इंटरनेशनल के साथ साझेदारी करके खुश हैं। हम भारत में सबसे हरित, सबसे किफायती और सबसे भरोसेमंद विमानन कंपनी लाने के लिए एक रोमांचक यात्रा शुरू कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "सीएफएम के साथ हमारी साझेदारी यह सुनिश्चित करेगी कि हम रखरखाव के दुनिया के उच्चतम मानकों का पालन करें और उद्योग की सर्वोत्तम तकनीक विश्वसनीयता प्रदान करें।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)