देश की खबरें | अजीत शर्मा बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने भागलपुर से अपने विधायक अजीत शर्मा को विधायक दल का नया नेता चुना है और कुटुम्बा सीट से विधायक राजेश कुमार राम को विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 13 नवंबर कांग्रेस ने भागलपुर से अपने विधायक अजीत शर्मा को विधायक दल का नया नेता चुना है और कुटुम्बा सीट से विधायक राजेश कुमार राम को विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता तथा हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चयन समिति के प्रमुख अविनाश पांडे ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से इस आशय की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: BSF के जवानों ने सीमा पर पटाखे फोड़कर मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें और वीडियो.

राज्य में पदाधिकारियों के चयन के लिए बैठक आज दोपहर से शुरू हुई और शाम तक चली। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कासबा से विधायक अफाक आलम को विधायक दल का उपनेता और औरंगाबाद से विधायक आनंद शंकर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा खगड़िया से विधायक छत्रपति यादव और राजापाकड़ से विधायक प्रतिमा कुमारी दास को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav 2020: दीवाली के मौके पर रोशनी से नहाई अयोध्या, 5 लाख 84 हजार से अधिक दीप जलने का बना रिकॉर्ड.

विज्ञप्ति के अनुसार, बघेल और पांडे के साथ चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह, एआईसीसी प्रभारी सचिव वीरेन्द्र राठौड़ और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकाब कादरी भी उपस्थित थे।

उसमें कहा गया है कि सभी 19 नव-निर्वाचित विधायकों के विचार पूछे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\