एजेंसी न्यूज

अजित पवार ने प्रवासी मजदूरों से धैर्य रखने का आग्रह किया

राज्य के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे।

अजित पवार ने प्रवासी मजदूरों से धैर्य रखने का आग्रह किया
जमात

मुंबई, आठ मई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक ट्रेन दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों की मौत को ‘‘दर्दनाक’’ हादसा बताया और मजदूरों से धैर्य रखने तथा अपने गृह राज्यों की ओर जाने के लिए इस तरह की जोखिमभरी यात्राएं नहीं करने का आग्रह किया।

राज्य के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में केवल चार प्रवासी मजदूर बच पाये और यह हादसा औरंगाबाद से लगभग 30 किलोमीटर दूर करमाड के निकट सुबह पांच बजकर करीब 15 मिनट पर हुआ

पवार ने एक बयान में कहा, ‘‘यह घटना दर्दनाक है। यह देखना व्यथित करने वाला है कि महाराष्ट्र में प्रवासी श्रमिक अपने गृह राज्यों की ओर कैसे लौट रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है और इसके लिए केन्द्र तथा अन्य राज्य सरकारों के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मजदूरों को अपनी बारी आने तक इंतजार करना चाहिए और (उनकी वापसी सुनिश्चित करने के वास्ते) प्रबंध किये गये हैं। उन्हें असुरक्षित ढंग से यात्रा करके अपने जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहिए।’’

पवार ने कहा कि हर किसी को चरणबद्ध तरीके से उनके घर भेजा जायेगा और जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).