ताजा खबरें | अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में बुरे प्रदर्शन के बाद अपनी पार्टी राकांपा के विधायकों के साथ बैठक की
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी राकांपा के खराब प्रदर्शन के बाद अपने विधायकों की बैठक की।
मुंबई, 6 जून महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी राकांपा के खराब प्रदर्शन के बाद अपने विधायकों की बैठक की।
राकांपा को सिर्फ एक सीट (रायगढ़) पर जीत मिली, जबकि बारामती में वह प्रतिष्ठा की लड़ाई हार गई, जहां राकांपा (एसपी) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को हरा दिया।
बैठक में राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य इकाई के प्रमुख व रायगढ़ सीट से इस बार भी जीत हासिल करने वाले सुनील तटकरे मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के 41 विधायकों में से पांच अनुपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल विदेश में हैं, जबकि अन्य अस्वस्थ हैं।
सूत्रों ने बताया कि नेताओं और विधायकों ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ राज्य की उन चार लोकसभा सीटों पर प्रदर्शन पर भी चर्चा की, जिनपर पार्टी ने चुनाव लड़ा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

