खेल की खबरें | काउंटी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लीस्टरशर की तरफ से काउंटी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बाद खेल से कुछ दिनों का विश्राम लेना चाहते हैं।

लंदन, 30 जुलाई भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लीस्टरशर की तरफ से काउंटी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बाद खेल से कुछ दिनों का विश्राम लेना चाहते हैं।

पैंतीस वर्षीय रहाणे को जून में काउंटी क्लब लीस्टरशर से जुड़ना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं को देखते हुए वह तब क्लब से नहीं जुड़ पाये थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए थे और फिर इस महीने के शुरू में वेस्टइंडीज दौरे पर भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे।

क्लब ने कहा कि उनके पूर्व के कार्यक्रम में यह प्रतिबद्धताएं शामिल नहीं थी और अब रहाणे अगस्त और सितंबर में क्रिकेट से विश्राम लेना चाहते हैं जिसका मतलब है कि वह पूर्व कार्यक्रम के अनुसार लीस्टरशर की तरफ से नहीं खेल पाएंगे।

लीस्टरशर के क्रिकेट निदेशक क्लाउड हेंडरसन ने बयान में कहा,‘‘ हम अजिंक्य की स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं। हाल में उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त था और हम इससे उबरने और अपने परिवार के साथ समय बिताने की उनकी इच्छा को स्वीकार करते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम अजिंक्य के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं और इस बात को स्वीकार करते हैं कि क्रिकेट में परिस्थितियां कैसे तेजी से बदल सकती हैं। हमें उम्मीद है कि एक दिन वह लीस्टरशर की तरफ से जरूर खेलेंगे।’’

रहाणे की जगह ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी