देश की खबरें | अजय देवगन और काजोल ने फिल्मोद्योग में माताओं के लिए आठ घंटे के काम का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कामकाज के मामले में कोई निर्धारित समय तय होने के लिए मशहूर हिंदी फिल्मोद्योग में अभिनेता दंपती काजोल और अजय देवगन ने फिल्म शूटिंग के वास्ते आठ घंटे की पाली का बृहस्पतिवार को समर्थन किया विशेष रूप से कामकाजी माताओं के लिए।

मुंबई, 29 मई कामकाज के मामले में कोई निर्धारित समय तय होने के लिए मशहूर हिंदी फिल्मोद्योग में अभिनेता दंपती काजोल और अजय देवगन ने फिल्म शूटिंग के वास्ते आठ घंटे की पाली का बृहस्पतिवार को समर्थन किया विशेष रूप से कामकाजी माताओं के लिए।

फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर देवगन और काजोल से कामकाजी माताओं के लिए आठ घंटे की पाली की मांग पर उनकी राय पूछी गयी थी।

काजोल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे यह बात पसंद है कि हम कम काम कर सकते हैं।’’

देवगन ने कहा कि उद्योग में ‘ईमानदार’ फिल्म निर्माता आठ घंटे की ‘पाली’ के विचार पर गौर करने के लिए इच्छुक हैं।

अभिनेता-निर्माता ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि यह (आठ घंटे की पाली की मांग) ठीक नहीं है । लोग इसे समझते हैं। अधिकतर ईमानदार फिल्म निर्माताओं को इस (मांग) से कोई समस्या नहीं होगी। कामकाजी माताओं के अलावा, कई अन्य लोगों ने आमतौर पर आठ से नौ घंटे काम करना शुरू कर दिया है। इसलिए, यह व्यक्ति-दर-व्यक्ति है और फिल्मोद्योग के अधिकतर लोग इसे समझते हैं।’’

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी, क्योंकि दोनों के बीच आठ घंटे काम करने की पाली एवं अन्य शर्तों पर सहमति नहीं बनी थी। इससे फिल्मोद्योग में शूटिंग के घंटों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

पादुकोण और वांगा ने कभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की कि वे आपस में काम कर रहे हैं, लेकिन वांगा ने हाल में एक अज्ञात कलाकार पर ‘गंदे पीआर गेम’ खेलने और मीडिया में मुख्य कथानक का खुलासा करने का आरोप लगाया।

बाद में उन्होंने फिल्म की नायिका के रूप में तृप्ति डिमरी की घोषणा की।

‘मां’ फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है, जो ‘लपाछपी’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और ‘छोरी’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होने वाली ‘मां’ में इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरिन शर्मा और रोनित रॉय भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी