देश की खबरें | एआईयू ने पुणे हाफ मैराथन के दौरान डोपिंग मामले में दो और भारतीय एथलीटों पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के लंबी दूरी के धावक प्रधान किरुलकर और विवेक मोरे को प्रतिबंधित पदार्थों के जांच में पॉजिटिव आने पर ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट’ (एआईयू) द्वारा क्रमशः तीन और पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च भारत के लंबी दूरी के धावक प्रधान किरुलकर और विवेक मोरे को प्रतिबंधित पदार्थों के जांच में पॉजिटिव आने पर ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट’ (एआईयू) द्वारा क्रमशः तीन और पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इन दोनों खिलाड़ियों के नमूने 15 दिसंबर 2024 को पुणे हाफ मैराथन के दौरान लिये गये थे।

इससे पहले मंगलवार को अर्चना जाधव को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इसी स्पर्धा के दौरान लिया गया अर्चना का नमूना भी जांच में पॉजिटिव आया था।

 किरुलकर ने 1:04:22 के समय के साथ पुणे हाफ मैराथन जीती थी। नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के दौरान उनके नमूने में ‘मेल्डोनियम’ पाया गया था।

उनकी प्रतिबंध की अवधि चार साल की थी लेकिन डोपिंग उल्लघंन को जल्दी स्वीकार करने के बाद इसे एक साल कम कर दिया गया था। उनकी प्रतिबंध अवधि 19 फरवरी से शुरू हुई है और 15 दिसंबर 2024 के बाद से उनके सभी परिणाम अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।

चौबीस साल के मोरे का नमूना भी पिछले साल दिसंबर में इसी स्पर्धा में एकत्र किया गया था। उनके नमूने की जांच में ‘मेफेनटेरमाइन, मेल्डोनियम और डीईपीओ’ की पुष्टि हुई।

मोरे को कई प्रतिबंधित पदार्थों के इस्तेमाल के लिए छह साल के लिए निलंबित किया जाना था, लेकिन डोपिंग अपराध को जल्दी स्वीकार करने के कारण उन्हें प्रतिबंध अवधि में एक साल की कमी दी गई।

उनका प्रतिबंध शुक्रवार से शुरू हो गया और 15 दिसंबर 2024 के बाद के उनके सभी परिणामों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

अर्चना के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ ‘ऑक्सन्ड्रोलोन’ पाया गया। यह ‘सिंथेटिक एनाबॉलिक स्टेरॉयड’ शरीर में प्रोटीन उत्पादन और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देता है। उनका प्रतिबंध इस साल सात जनवरी से लागू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\