देश की खबरें | एआईटीए ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले आयु धोखाधड़ी के संदिग्धों को टीडब्ल्यू3 परीक्षण कराने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को हिस्सा लेने से रोकने की कवायद के तहत संदिग्ध खिलाड़ियों के दस्तावेजों की समीक्षा शुरू कर दी है और साथ ही उन्हें आयु सत्यापन के लिए टीडब्ल्यू3 परीक्षण कराने को कहा है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को हिस्सा लेने से रोकने की कवायद के तहत संदिग्ध खिलाड़ियों के दस्तावेजों की समीक्षा शुरू कर दी है और साथ ही उन्हें आयु सत्यापन के लिए टीडब्ल्यू3 परीक्षण कराने को कहा है।

बच्चों के कुछ माता-पिता ने हाल में एआईटीए से संपर्क किया था और आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खेलने से रोकने का आग्रह किया था।

एआईटीए ने इसके बाद शिकायतकर्ताओं से संदिग्ध खिलाड़ियों के नाम मांगे थे और अब उन्हें ईमेल भेजा है।

एआईटीए महासचिव अनिल धूपर ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम अधिक उम्र के खिलाड़ियों को कम उम्र के वर्ग में नहीं खेलने देंगे। हम पहले ही अंडर 12 वर्ग के चार खिलाड़ियों को ईमेल भेज चुके हैं। हमने उनसे दस्तावेज मांगे हैं और साथ ही टीडब्ल्यू3 परीक्षण भी कराने को कहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस गंदगी को खत्म करने के लिए हम नियम बना रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से यात्रा संबंधी नवीनतम पाबंदियों से नयी दिल्ली में आज होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक रद्द हो गई है।’’

धूपर ने कहा, ‘‘लेकिन हम अगली बैठक में ऐसा करेंगे। 10-15 दिन में यह हो जाएगा। प्रत्येक राज्य में निश्चित प्रयोगशाला होगी जहां टीडब्ल्यू3 परीक्षण किया जाएगा। निश्चित तौर पर ऐसा किया जाएगा।’’

पता चला है कि संदिग्ध खिलाड़ी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\