जरुरी जानकारी | एयरटेल अफ्रीका का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारती एयरटेल के अफ्रीकी परिचालन ‘एयरटेल अफ्रीका’ का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में 36.6 प्रतिशत घटकर 14.5 करोड़ डॉलर (1,066 करोड़ रुपये) रहा।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर भारती एयरटेल के अफ्रीकी परिचालन ‘एयरटेल अफ्रीका’ का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में 36.6 प्रतिशत घटकर 14.5 करोड़ डॉलर (1,066 करोड़ रुपये) रहा।

पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 22.8 करोड़ डॉलर रहा था।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीक्षावधि में हालांकि, कंपनी का परिचालन लाभ 19.5 प्रतिशत बढ़कर 47.2 करोड़ डॉलर रहा।

इस दौरान कंपनी की आय 10.7 प्रतिशत बढ़कर 181.5 करोड़ डॉलर रही। पिछले साल इसी अवधि में यह 164 करोड़ डॉलर थी।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

एयरटेल अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुनाथ मंडावा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कोविड-19 का प्रभाव और लॉकडाउन की अवधि शामिल है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि हमारे कारोबार की बुनियाद मजबूत बनी हुई है। वहीं राजस्व वृद्धि ने हमें अपनी रणनीति पर आगे बढ़ने में मदद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\