देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिचालन फिलहाल सामान्य: डायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिचालन फिलहाल सामान्य है लेकिन भारत एवं पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिचालन फिलहाल सामान्य है लेकिन भारत एवं पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ने के कारण देश भर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का परिचालन करने वाली कंपनी ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि हवाई अड्डे पर परिचालन फिलहाल सामान्य है।

उसने कहा, ‘‘हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के अनुसार, सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए जाने और हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर कुछ उड़ानों का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है और सुरक्षा जांच बिंदु पर समय अधिक लग सकता है।’’

यात्रियों को सुरक्षा जांच में संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए जल्दी पहुंचने की भी सलाह दी गई है।

डायल ने यात्रियों से सुचारू व्यवस्था के लिए विमानन कंपनी और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया।

शुक्रवार को विभिन्न विमानन कंपनियों ने दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 138 उड़ानें रद्द कर दी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\