एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, गाजियाबाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में ‘खराब’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

देश की खबरें | नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, गाजियाबाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में ‘खराब’
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 19 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

इसके अलावा गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद में एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

इस संबंध में एक सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किए गए 24 घंटे के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण कारक कण पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा भी अधिक दर्ज की गई।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, शनिवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई नोएडा में 301, गाजियाबाद में 295, ग्रेटर नोएडा में 292, फरीदाबाद में 260 और गुरुग्राम में 260 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).