देश की खबरें | नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘ बेहद खराब’ रही।
नोएडा (उप्र), 30 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘ बेहद खराब’ रही।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज करने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली के आसपास के पांच पड़ोसी शहरों की हवा में सबसे प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 भी उच्च स्तर पर बने हुए हैं।
यह भी पढ़े | ईवीएम से सिंबल के हटने पर होंगे 10 बड़े लाभ, बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका.
उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
सीपीसीबी के समीर ऐप पर शुक्रवार शाम चार बजे अंकित आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में गत 24 घंटे का औसत एक्यूआई 394 रहा। इसी प्रकार गाजियाबाद में 382, नोएडा में 379, गुरुग्राम में 367, फरीदाबाद में 337 औसत एक्यूआई दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े | Punjab: पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले मे 9 दिनों में पेश किया चालान.
ऐप के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में मुख्य प्रदूषण पीएम 2.5 और पीएम 10 रहे जबकि गाजियाबाद और गुरुग्राम के प्रदूषण में पीएम 2.5 की प्रमुखता रही।
ऐप के मुताबिक दिल्ली के पांच उपग्रह शहरों में से चार में एक-एक वायुगुणवत्ता निगरानी केंद्र है जबकि ग्रेटर नोएडा में दो निगरानी केंद्र है।
धीरज उमा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

