एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली में बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राजधानी में बुधवार तक का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया और लोगों को भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए बचाव के उपाय करने को कहा।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम रहेगा।

सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 ​रहा।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).