देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है।
नयी दिल्ली, छह अप्रैल दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री कम है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत रही।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले दो दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी।
आईएमडी द्वारा जारी छह दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी रहेगी और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 दर्ज किया गया जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

