देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह आठ बजे हवा में नमी का स्तर 34 प्रतिशत दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

