देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले बदतर स्थिति में होने के बावजूद “खराब” श्रेणी में ही रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले बदतर स्थिति में होने के बावजूद “खराब” श्रेणी में ही रहा।

एक सरकारी एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने भुखमरी से होने वाली मौतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- भारत मोदी निर्मित आपदाओं से पीड़ित: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 था जबकि मंगलवार को यह 223 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-बिहार में BJP-JDU की जोड़ी क्रिकेट में सचिन-सहवाग की ओपनिंग जोड़ी जैसी.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ ने कहा, “यह पूर्वानुमान लगाया जाता है कि कल वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी और 23 अक्टूबर को बहुत खराब से खराब के बीच रहेगी। सफर के अनुसार हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में कल (मंगलवार को) पराली जलाने की 849 घटनाएं हुई। सफर के अनुसार पराली जलाने का पीएम 2.5 के उत्सर्जन में आज 15 प्रतिशत योगदान रहा।”

शहर में मंगलवार को एक्यूआई 223 था।

यह सोमवार को 244 और रविवार को 254 दर्ज किया गया था।

दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ नामक प्रदूषण रोधी अभियान शुरू किया है जिसके तहत प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर के सौ यातायात सिग्नल पर 2,500 पर्यावरण मार्शलों की तैनाती की गई है।

सरकार ने कहा है कि जागरूकता अभियान 15 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगा और इस दौरान किसी का चालान नहीं किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट