एजेंसी न्यूज

Air Pollution: दिल्ली ने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया

राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से शहर के 100 क्रांसिंग पर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की.

Air Pollution: दिल्ली ने ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया
गोपाल राय (Photo: Facebook)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर : राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से शहर के 100 क्रांसिंग पर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज आईटीओ क्रासिंग पर पहुंचे और लोगों से इस अभियान में साथ देने और प्रदूषण से निपटने में मददगार बनने की अपील की. यह अभियान 18 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 18 नवंबर को समाप्त होना था, लेकिन शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार से इसके दूसरे चरण की शुरुआत का फैसला लिया.

राय ने कहा कि विभिन्न अनुसंधानों में यह बात सामने आयी है कि दिल्ली में 30 फीसदी प्रदूषण आंतरिक स्रोतों से होता है और वाहनों से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी इसमें सबसे ज्यादा है. उन्होंने कहा कि रोजाना एक व्यक्ति औसतन दिन भर में यातायात जाम और क्रासिंग आदि पर 20 से 25 मिनट तक ईंधन जलाता है. यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण फैलाने के लिए 13 ठेकेदारों, बिल्डरों पर लगभग 10 लाख रुपये का जुर्माना

आईटीओ क्रांसिग (चौराहे) पर पत्रकारों से बातचीत में राय ने कहा, ‘‘‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान का मुख्य लक्ष्य शहर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है. हमने इस अभियान को 15 दिन और, तीन दिसंबर तक जारी रखने का फैसला लिया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).