एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजग के 15 साल के शासन में बिहार में हवा प्रदूषित हुई, पानी पीने लायक नहीं बचा : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को बिहार की जदयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश सरकार ने पूरे बिहार को कूड़े के ढेर पर बिठा दिया है और राजग की 15 वर्षों की सरकार में आलम यह है कि यहां की हवा प्रदूषित हो चुकी है और पानी पीने लायक नहीं बचा है ।

देश की खबरें | राजग के 15 साल के शासन में बिहार में हवा प्रदूषित हुई, पानी पीने लायक नहीं बचा : कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, एक नवंबर कांग्रेस ने रविवार को बिहार की जदयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश सरकार ने पूरे बिहार को कूड़े के ढेर पर बिठा दिया है और राजग की 15 वर्षों की सरकार में आलम यह है कि यहां की हवा प्रदूषित हो चुकी है और पानी पीने लायक नहीं बचा है ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के 40 प्रतिशत जिलों में आर्सेनिक खतरनाक स्थिति में है और केंद्रीय पेजयल मंत्रालय के अनुसार दस जिलों में फ्लोराइड की मात्रा इतनी है कि वहां का पीने का पानी तक सुरक्षित नहीं है।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: शादी के सीजन और ठंड के दौरान लोगों को कोरोना से बचने की है जरूरत, जानें कोविड-19 से बचने की टिप्स.

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के लोगों को न सिर्फ़ जहरीला पानी पीने के लिए बाध्य किया गया बल्कि बिहार के शहरों को नीतीश सरकार ने एक बड़े कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है ।

सुरजेवाला ने दावा किया कि बिहार में 'हर घर नल योजना' में नीतीश सरकार ने योजनाओं की पूर्ण राशि खर्च ही नहीं की ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: राजस्थान की टीम ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स दिया बल्लेबाजी करने का न्योता: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन एवं महावीर कैंसर इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर, पटना की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गोपालगंज, सिवान, सारण,पटना,नालंदा, नवादा, सुपौल,

औरंगाबाद,गया,जहानाबाद जिले में जमीन में रेडियो सक्रिय पदार्थ यूरेनियम बहुत अधिक मात्रा में पाये गए हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पटना में पाइप द्वारा पीने के पानी के लिए घरों में इस्तेमाल किये जाने वाले सभी 10 पानी के नमूने फेल हो गए और पीने योग्य नहीं पाया गया।

उन्होंने पटना में कूड़े के ढेर के पास खड़े होकर आरोप लगाया कि नमामि गंगे की मोदी जी ने झूठी कसम खाई और उस झूठी कसम के झूठ को ही नितीश बाबू ने भी निभाया ।

सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह है कि नमामि गंगे का 20 प्रतिशत पैसा भी बिहार में खर्च नहीं हुआ ।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस दौरान न केवल तीनों लोकों (आकाश,धरती और पाताल) को अपवित्र किया गया बल्कि भ्रष्टाचार की भेंट भी चढ़ा दिया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).