एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोहरे से प्रभावित उड़ानों के यात्रियों के लिए एयर इंडिया की नई पहल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उड़ानों के संचालन पर कोहरे का असर कम करने के लिए एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि वह अपनी तरफ से सक्रियता दिखाते हुए यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें अपनी प्रभावित उड़ानों को बिना किसी शुल्क के पुनर्निर्धारित करने या रद्द करने का विकल्प देगी।

जरुरी जानकारी | कोहरे से प्रभावित उड़ानों के यात्रियों के लिए एयर इंडिया की नई पहल

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर उड़ानों के संचालन पर कोहरे का असर कम करने के लिए एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि वह अपनी तरफ से सक्रियता दिखाते हुए यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें अपनी प्रभावित उड़ानों को बिना किसी शुल्क के पुनर्निर्धारित करने या रद्द करने का विकल्प देगी।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने यात्रियों पर कोहरे के कारण व्यवधान के प्रभाव को कम करने के लिए 'फॉगकेयर' पहल शुरू की है। यह शुरुआत में दिल्ली हवाईअड्डे से आने और जाने वाली उड़ानों के लिए होगी।

यह पहल उन यात्रियों तक सक्रिय तौर पर पहुंचने के लिए है जिनकी उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और कोहरे के दौरान उनके रद्द होने की आशंका है। ऐसे यात्री तय कर सकते हैं कि हवाई अड्डे की यात्रा करनी है या नहीं और लंबी प्रतीक्षा की असुविधा से बचना चाहते हैं या नहीं।

उनके पास बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी प्रभावित उड़ानों को पुनर्निर्धारित या रद्द करने का भी विकल्प होगा।

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रयास से हवाईअड्डों पर भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी। एयर इंडिया ने कहा, ‘‘प्रभावित उड़ानों के यात्रियों को ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे, जिससे उन्हें कोहरे से संबंधित व्यवधानों के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के आसान विकल्प मिलेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).