Air India एक सितंबर से दिल्ली-लंदन मार्ग पर दो उड़ानों में ए350 विमानों का उपयोग करेगा
एअर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर एक सितंबर से प्रतिदिन दो उड़ानों में विशालकाय ए-350-900 विमान का उपयोग करेगा.
नयी दिल्ली, 27 जून : एअर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर एक सितंबर से प्रतिदिन दो उड़ानों में विशालकाय ए-350-900 विमान का उपयोग करेगा. एअर इंडिया अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्रों में अपनी सेवाओं को मजबूत करते हुए परिचालन में सुधार और विस्तार कर रहा है, इसलिए ये नई उड़ान अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी के मार्ग पर इन विमानों की शुरुआत का प्रतीक होंगी.
एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ए350-900, 17 में से 14 साप्ताहिक उड़ानों में वर्तमान में तैनात बोइंग 777-300 ईआर और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की जगह लेगा. इससे दिल्ली-लंदन हीथ्रों मार्ग पर हर सप्ताह अतिरिक्त 336 सीट उपलब्ध होंगी.’’ इसके साथ ही एयरलाइन दिल्ली- लंदन हीथ्रो मार्ग पर संचालित ए350-900 विमानों में प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी की सीट उपलब्ध कराना शुरू करेगी. एयरलाइन ने एक मई से दिल्ली और दुबई के बीच सेवाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर ए350-900 विमान का परिचालन शुरू किया. यह भी पढ़ें : Indian Universities: भारतीय विश्वविद्यालयों की वर्ल्ड रैंकिंग पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- हमारे शिक्षण संस्थान वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहे हैं
टाटा समूह के स्वामित्व वाली यह एयरलाइन लंदन हीथ्रो के लिए दिल्ली से 17 और मुंबई से 14 समेत कुल 31 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है. ये अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, गोवा और कोच्चि से लंदन गैटविक के लिए भी उड़ान संचालित करती है. इस मार्ग पर 17 साप्ताहिक उड़ान संचालित की जाती हैं. इसके अलावा, एयर लाइन दिल्ली और अमृतसर से बर्मिंघम के लिए छह साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है. एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा, "आंतरिक साज सज्जा से युक्त केबिन वाले हमारे प्रमुख ए350 और बी777 विमानों का लंदन हीथ्रो तक संचालन एअर इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

