Indian Universities: भारतीय विश्वविद्यालयों की वर्ल्ड रैंकिंग पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- हमारे शिक्षण संस्थान वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Times Higher Education की एक रिपोर्ट पर खुशी जताई है, जिसमें ये बताया गया है कि 2025 की विश्व रैंकिंग के लिए रिकॉर्ड 133 भारतीय विश्वविद्यालयों ने आवेदन किया है.
Indian Universities: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Times Higher Education की एक रिपोर्ट पर खुशी जताई है, जिसमें ये बताया गया है कि 2025 की विश्व रैंकिंग के लिए रिकॉर्ड 133 भारतीय विश्वविद्यालयों ने आवेदन किया है. इसी के साथ भारत दुनिया में चौथा सबसे अच्छा विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाला देश बन गया है. @timeshighered (THE) में मुख्य वैश्विक मामले के अधिकारी फिल बैटी के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारत के विश्वविद्यालय वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहे हैं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उत्साहजनक परिणाम दे रही है. हम अपने शैक्षणिक संस्थानों को समर्थन देना जारी रखेंगे और विकास और नवाचार के अवसर प्रदान करेंगे. इससे हमारे युवाओं को बहुत मदद मिलेगी.
भारतीय विश्वविद्यालयों की वर्ल्ड रैंकिंग पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
Great to see India's universities making strides on the global stage! Our commitment to quality education is yielding encouraging results. We will continue to support our educational institutions and provide opportunities for growth and innovation. This will help our youth… https://t.co/3uRGU79KiK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

