जरुरी जानकारी | एयर इंडिया ब्रिटेन, यूरोप के मार्गों पर अधिक उड़ानें संचालित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की एयर इंडिया 30 मार्च से ब्रिटेन, यूरोप, सुदूर-पूर्व एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले मार्गों पर अधिक उड़ानें संचालित करेगी।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी टाटा समूह की एयर इंडिया 30 मार्च से ब्रिटेन, यूरोप, सुदूर-पूर्व एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले मार्गों पर अधिक उड़ानें संचालित करेगी।
हालांकि पुराने बोइंग 787 विमानों के नवीनीकरण कार्यक्रम के बीच अस्थायी परिचालन बेड़े में कमी होने से मुंबई-मेलबर्न और कोच्चि-लंदन गैटविक सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
एयरलाइन की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, कंपनी के पहले बोइंग 787 विमान में अप्रैल में नई सीटें और मनोरंजन प्रणाली लगाई जाएगी तथा इस वर्ष अक्टूबर में इस विमान के दोबारा बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं पुराने बोइंग 777 विमानों के नवीनीकरण का काम विलंबित हो गया है और यह 2026 की शुरुआत में शुरू होगा।
घाटे में चल रही एयर इंडिया के पास बोइंग 777 और 787 सहित 60 से अधिक चौड़े आकार वाले विमान हैं।
विमानन कंपनी 30 मार्च से 25 अक्टूबर तक प्रभावी उत्तरी ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन यूरोप, सुदूर पूर्व एशिया और अफ्रीका के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाएगी।
वहीं अमृतसर-बर्मिंघम और अमृतसर-लंदन गैटविक मार्गों पर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर दी जाएगी, जबकि अहमदाबाद-लंदन गैटविक मार्ग पर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच कर दी जाएगी।
एयर इंडिया ने कहा कि परिचालन बेड़े में कमी के कारण मुंबई-मेलबर्न और कोच्चि-लंदन गैटविक सेवाएं बंद की जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

