एजेंसी न्यूज

Flight Emergency Landing: हवा में इंजन बंद होने के बाद एअर इंडिया के विमान को आपात स्थिति में उतारा गया

दिल्ली जा रहे ‘एअर इंडिया’ के एक विमान का एक इंजन रविवार को हवा में बंद हो जाने के कारण उसे आपात स्थिति में उतरा गया. हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

Flight Emergency Landing: हवा में इंजन बंद होने के बाद एअर इंडिया के विमान को आपात स्थिति में उतारा गया

बेंगलुरु, 7 जनवरी : दिल्ली जा रहे ‘एअर इंडिया’ के एक विमान का एक इंजन रविवार को हवा में बंद हो जाने के कारण उसे आपात स्थिति में उतरा गया. हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों के अनुसार, उड़ान-2820 ने रविवार शाम करीब सात बजे बेंगलुरु में केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरी थी. सूत्रों ने बताया कि विमान बेंगलुरु का चक्कर लगाने के एक घंटे बाद वापस लौट आया. यह भी पढ़ें : Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर 2 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस; 23 फरवरी को खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल

एक सूत्र ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘घटना रविवार को हुई. हमारे पास तकनीकी विवरण नहीं है, लेकिन विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).