जरुरी जानकारी | एयर इंडिया विमानों के बेड़े को तिगुना करने की तैयारी में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया अपने विमानों के बेड़े को तिगुना करने के लिए विमान बनाने वाली कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

मुंबई, 14 अक्टूबर टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया अपने विमानों के बेड़े को तिगुना करने के लिए विमान बनाने वाली कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

एयर इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी (सीईओ) विनोद हजमादी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एयरलाइन फिलहाल ‘टैक्सिंग दौर’ में है और खुद को मजबूत बनाने एवं वृद्धि के दौर में प्रवेश करने में अभी उसे दो साल लगेंगे।

इस साल जनवरी में टाटा समूह ने एयर इंडिया का नियंत्रण सरकार से अपने हाथ में लिया था। उसके बाद टाटा समूह ने घाटे में चलने वाली इस एयरलाइन का कायाकल्प करने के लिए एक व्यापक योजना पेश की। इसमें उद्योग नेतृत्व, मजबूत परिचालन, वाणिज्यिक क्षमता, उद्योग की बेहतरीन प्रतिभाओं को जोड़ना और ग्राहकों को शानदार अनुभव देने पर जोर दिया गया है।

हजमादी ने यहां आयोजित ‘विमानन बीमा संगोष्ठी 2022’ को संबोधित करते हुए कहा कि अतीत में एयर इंडिया के लिए खुद को बचाए रखने का मुद्दा हावी था लेकिन टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद अब यह वृद्धि की राह की ओर देख रही है।

उन्होंने कहा, ‘अभी हमारा ध्यान ‘टैक्सिंग चरण’ पर है जो बुनियादी चीजों को दुरुस्त करने और गलतियों की पहचान करने का वक्त है। उसके छह महीने बाद हमें उड़ान भरने के बारे में सोचना होगा। हमें उड़ान भरने, खुद को मजबूत बनाने और वृद्धि की राह पर बढ़ने का हमारा सफर करीब दो साल का होगा।’’

‘टैक्सिंग’ हवाईअड्डों पर तैनात विमानों के एक जगह से दूसरी जगह पर आने-जाने की प्रक्रिया को कहा जाता है। हालांकि, उड़ान भरने के पहले विमानों के रनवे पर दौड़ने की प्रक्रिया इसमें शामिल नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एयर इंडिया प्रौद्योगिकी, डिजिटलीकरण और श्रम-शक्ति बढ़ाने पर तगड़ा निवेश कर रही है। इस क्रम में एयर इंडिया अगले 15 महीनों में बोइंग के चौड़े आकार वाले पांच विमान और एयरबस के छोटे आकार वाले 25 विमान अपने बेड़े में शामिल करने वाली है।

एयर इंडिया के पास छोटे आकार वाले 70 विमान मौजूद हैं। उनमें से 54 विमान परिचालन में लगे हुए हैं जबकि बाकी 16 विमान अगले साल की शुरुआत तक धीरे-धीरे सेवा में लाए जाएंगे। वहीं बड़े आकार वाले कुल 43 विमानों से 33 विमान अभी परिचालन में हैं।

हजमादी ने भारतीय विमानन क्षेत्र में दो या दो से अधिक विमानन कंपनियों के सक्रिय होने का समर्थन करते हुए कहा कि इससे हर कंपनी सजग बनी रहेगी और ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा।

टाटा समूह के पास एयर इंडिया के अलावा विस्तार और एयरएशिया इंडिया के रूप में दो अन्य एयरलाइंस भी हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी