जरुरी जानकारी | एयर इंडिया की हैदराबाद- शिकागो सीधी उड़ान 15 जनवरी से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की हैदराबाद से अमेरिका में शिकागो के लिये सीधी उड़ान 15 जनवरी से शुरू हो जायेगी। हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

हैदराबाद, नौ दिसंबर सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की हैदराबाद से अमेरिका में शिकागो के लिये सीधी उड़ान 15 जनवरी से शुरू हो जायेगी। हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

इस साल मार्च में कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानों को निलंबित किये जाने से पहले एयर इंडिया की यह उड़ान हैदराबाद से दिल्ली होते हुये शिकागो के लिये परिचालित की जा रही थी।

यह भी पढ़े | करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदल जाएंगे RTGS के ये नियम.

जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि एयर इंडिया हैदराबाद से शिकागो के लिये सीधी उड़ान को 15 जनवरी 2021 से शुरू करने जा रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एयर इंडिया 238 सीट वाले बोइंग 777- 200 विमान को इस उड़ान में लगायेगी। इस विमान में आठ सीट प्रथम श्रेणी की होंगी, 35 सीटें व्यावसायिक श्रेणी में और शेष 195 सीटें इकोनोमी श्रेणी की होंगी।

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

बयान में कहा गया है कि अमेरिका में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस स्थिति को देखते हुये हैदराबाद से अमेरिका के लिये सीधी उड़ान की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट