देश की खबरें | एअर इंडया एक्सप्रेस विमान हादसे की जांच जारी : केंद्रीय मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने शनिवार को कहा कि करीपुर हवाईअड्डे पर हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड (केरल), आठ अगस्त केंद्र ने शनिवार को कहा कि करीपुर हवाईअड्डे पर हुई एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े | Air India Express: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और CM पिनराई विजयन ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज का किया दौरा: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर आज सुबह नयी दिल्ली से यहां पहुंचे विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरण को एअर इंडिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी कि हादसा कैसे हुआ।

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “कालिकट हवाईअड्डे पर दुर्घटनास्थल का दौरा किया। एअर इंडिया और एएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह हादसा कैसे हुआ। हादसे के विभिन्न पहलुओं को निर्धारित करने के लिए जांच जारी है।”

यह भी पढ़े | Kerala Plane Crash: कैप्टन दीपक वसंत साठे की मां नीला साठे ने कहा- वह महान बेटा था और जरूरत में दूसरों की मदद करने वाला इंसान था.

दुबई से 190 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों के साथ आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो हिस्से हो गए थे।

मुरलीधरण के साथ कोझिकोड के सांसद एम के राघवन, एअर इंडिया के सीएमडी और एयरलाइन्स एवं एएआई के अधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\