Air India engineer Died: विमान की मरम्मत के दौरान हादसा, एअर इंडिया के इंजीनियर की मौत
एअर इंडिया के एक इंजीनियर की विमान की मरम्मत के दौरान फिसलकर जमीन पर गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना सोमवार आधी रात के आसपास की है.
नयी दिल्ली, 8 नवंबर : एअर इंडिया (Air India) के एक इंजीनियर की विमान की मरम्मत के दौरान फिसलकर जमीन पर गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना सोमवार आधी रात के आसपास की है.
उन्होंने बताया कि राम प्रकाश सिंह छह और सात नवंबर की रात को ड्यूटी पर थे. अधिकारी के अनुसार, ‘‘हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनल पर एक विमान की सर्विस के दौरान वह फिसलकर जमीन पर गिर गये और उनके सिर में चोट आई.’’ यह भी पढ़ें : Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की मार, कई इलाकों में AQI 400 के पार, SC के निर्देश पर कैबिनेट सचिव की बैठक आज
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एअर इंडिया के कर्मचारी उन्हें मेदांता अस्पताल ले गये और वहां से उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.’’ अधिकारी के अनुसार मामले में आगे जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

