देश की खबरें | विशेष हज उड़ानें संचालित करेंगी एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर, चेन्नई, कोझिकोड और कन्नूर से लगभग 19,000 हजयात्रियों के लिए विशेष हज उड़ानें संचालित करेंगी।

नयी दिल्ली, 22 मई एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर, चेन्नई, कोझिकोड और कन्नूर से लगभग 19,000 हजयात्रियों के लिए विशेष हज उड़ानें संचालित करेंगी।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस इन चार शहरों से करीब 19,000 हजयात्रियों को सऊदी अरब में जेद्दा और मदीना ले जाने के लिए उड़ान संचालित करेंगी।

सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पहले चरण में, एअर इंडिया जयपुर और चेन्नई से क्रमशः मदीना और जेद्दा के लिए 46 उड़ानें संचालित करेगी। विज्ञप्ति के अनुसार पहली उड़ान 21 मई को जयपुर से संचालित की गई थी और सेवाएं 21 जून तक चलेंगी।

दूसरे चरण में, एअर इंडिया 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 43 उड़ानें संचालित कर हजयात्रियों को जयपुर और चेन्नई वापस लाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जयपुर से एअर इंडिया के साथ उड़ान भरने वाले हजयात्रियों की संख्या 27 उड़ानों में 5,871 है, जबकि चेन्नई से 19 उड़ानों में 4,447 हजयात्रियों को ले जाया जाएगा।’’

एअर इंडिया एक्सप्रेस 4 से 22 जून तक कोझिकोड और कन्नूर से उड़ानें संचालित करेगी। पहले चरण के दौरान यह कोझिकोड से जेद्दा तक 44 उड़ानें संचालित करके 6,363 यात्रियों को ले जाएगी और कन्नूर और जेद्दा के बीच 13 उड़ानें संचालित करके 1,873 यात्रियों को ले जाएगी।

दूसरे चरण में, 13 जुलाई से 2 अगस्त तक, एअर इंडिया एक्सप्रेस मदीना से तीर्थयात्रियों को वापस कोझिकोड और कन्नूर लाने के लिए उड़ान संचालित करेगी।

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने कहा कि हजयात्रा के लिए वार्षिक विशेष उड़ानें फिर से शुरू करते हुए एअरलाइन को प्रसन्नता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस वापसी की उड़ान से ज़मज़म का पानी भारत लाएगी। आगमन पर इसे भारत में उनके द्वारा संचालित चार गंतव्यों पर संग्रहित किया जाएगा। पवित्र जल को हजयात्रियों को घरेलू गंतव्यों में वापस आने पर सौंप दिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\