देश की खबरें | वायु सेना को इस महीने पहला एयरबस सी-295 परिवहन विमान मिलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को इस महीने अपना पहला एयरबस सी-295 सामरिक सैन्य परिवहन विमान मिलेगा।

नयी दिल्ली, सात सितंबर यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को इस महीने अपना पहला एयरबस सी-295 सामरिक सैन्य परिवहन विमान मिलेगा।

एयरबस इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मैलार्ड ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारतीय वायु सेना को पहले सी-295 विमान की आपूर्ति इसी महीने की जाएगी।’’

एयरबस द्वारा विमानन क्षेत्र के लिहाज से इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के लिए गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद मैलार्ड ने संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

एयरबस के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी पहले सी-295 विमान को लेने के लिए स्पेन के सेविले जाएंगे।

भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था।

समझौते के अनुसार वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now