देश की खबरें | बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर वायु सेना ने किया अभ्यास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर की गई ‘एयर स्ट्राइक’ की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर अभ्यास किया, जिसके तहत लंबी दूरी तय कर एक लक्ष्य को भेदा गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर की गई ‘एयर स्ट्राइक’ की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर अभ्यास किया, जिसके तहत लंबी दूरी तय कर एक लक्ष्य को भेदा गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने वाले अभियान में शामिल रही स्क्वाड्रन के सदस्यों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
सूत्रों ने कहा कि यह अभ्यास हाल ही में किया गया।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर. के. एस. भदौरिया ने इस अवसर पर उक्त स्क्वाड्रन में शामिल रहे पायलटों के साथ उड़ान भरी।
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी 2019 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)