जरुरी जानकारी | एआईपीईएफ की सभी सांसदों से बिजली संशोधन विधेयक का विरोध करने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने सभी सांसदों से बिजली (संशोधन) विधेयक, 2020 का विरोध करने की अपील की है।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने सभी सांसदों से बिजली (संशोधन) विधेयक, 2020 का विरोध करने की अपील की है।

बिजली (संशोधन) विधेयक, 2020 को संसद के मौजूदा मानसून सत्र में पेश किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Tatkal Ticket Booking Tricks: स्पेशल ट्रेनों के तत्काल टिकट निकालने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, कई गुना बढ़ जाएगा सीट रिजर्वेशन का चांस.

एआईपीईएफ ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘हमने सभी सांसदों से बिजली (संशोधन) विधेयक, 2020 का विरोध करने की अपील की है। इस विधेयक में जनविरोधी सख्त प्रावधान हैं और इसका मकसद बिजली क्षेत्र का पूरी तरह निजीकरण करना है।’’

एआईपीईएफ ने शनिवार को इस बारे में सभी संसद सदस्यों को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी है हिंदी, इसे संवार रहे नए रचनाकार.

एआईपीईएफ के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने कहा कि पत्र में इस बात का उल्लेख है कि कई राज्य पहले ही विधेयक के मसौदे में कई मुद्दों पर गंभीर आपत्ति जता चुके हैं।

गुप्ता ने कहा कि इन परिस्थितियों में जब इस विधेयक को संसद में पेश किया जाए, सांसदों को इसका कड़ा विरोध करना चाहिए। इसके अलावा विधेयक को ऊर्जा पर संसद की स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिजली एक संयुक्त विषय है। ऐसे में केंद्र राज्यों पर उनकी सहमति के बिना अपनी इच्छा थोपने का प्रयास कर रहा है। एआईपीईएफ ने कहा कि विधेयक में शुल्कों में सब्सिडी समाप्त करने और बिजली की लागत के आधार पर नए शुल्क पेश करने का प्रस्ताव है। ‘‘इससे घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क काफी ऊंचा हो जाएगा।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड