देश की खबरें | एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रचार के दौरान पुलिस को ‘धमकाया’, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान एक पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर धमकी देने और कर्तव्य निभाने में बाधा डालने के आरोप में बुधवार को यहां मामला दर्ज किया गया।

हैदराबाद, 22 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान एक पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर धमकी देने और कर्तव्य निभाने में बाधा डालने के आरोप में बुधवार को यहां मामला दर्ज किया गया।

अकबरुद्दीन एआईएमआईएम अध्यक्ष एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवेसी के छोटे भाई हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में यहां चंद्रायनगुट्टा सीट से चुनाव लड़ रहे अकबरुद्दीन औवेसी मंगलवार रात को जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां संतोष नगर पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) और अन्य पुलिस अधिकारी बंदोबस्त ड्यूटी के लिए पहुंचे।

चंद्रायनगुट्टा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे अकबरुद्दीन ओवैसी एक वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अकबरुद्दीन ने जब देखा कि मंच के पास एसएचओ उनकी ओर आ रहे हैं तो उन्होंने उंगली दिखाकर पुलिस अधिकारी की ओर इशारा किया और उनसे वहां से चले जाने को कहा।

चुनाव आदर्श आचार संहिता के अनुसार, प्रचार की समय सीमा रात 10 बजे तक है और यह समयसीमा पार हो जाने के चलते एसएचओ अकबरुद्दीन को रोकने के लिए आगे बढ़े थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, अकबरुद्दीन औवेसी पुलिस अधिकारी की ओर बढ़ते हुए उनसे कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘इंस्पेक्टर साहब मेरे पास एक घड़ी है। क्या मैं अपनी घड़ी आपको दे दूं। आप (यहां से) चले जाइए।’’

अकबरुद्दीन ने कहा कि उन्हें बोलने से कोई नहीं रोक सकता और अगर वह (अपने समर्थकों को) इशारा करेंगे तो पुलिस अधिकारी वहां से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

वीडियो में अकबरुद्दीन औवेसी को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘क्या तुम्हें लगता है कि मैं चाकुओं और गोलियों को झेलने के बाद कमजोर हो गया हूं। मुझमें अभी भी बहुत हिम्मत है। अभी पांच मिनट बाकी हैं और मैं बोलूंगा... मुझे कोई नहीं रोक सकता। अगर मैं इशारा कर दूं तो तुम भागने को मजबूर हो जाओगे।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि बाद में एसएचओ की शिकायत पर संतोष नगर पुलिस थाने में अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू