एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एआईएमआईएम की हिंदू पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने के आरोपों से परेशान मध्यप्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की एकमात्र हिंदू महिला पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

देश की खबरें | एआईएमआईएम की हिंदू पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

खरगोन (मप्र), 15 जुलाई धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने के आरोपों से परेशान मध्यप्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की एकमात्र हिंदू महिला पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

हैदराबाद स्थित एआईएमआईएम के केंद्रीय कार्यालय को 14 जुलाई को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से कोर कमेटी और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं।

उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि वह किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं, बल्कि वह खरगोन नगर परिषद के एक स्वतंत्र पार्षद के रूप में काम करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने धर्मांतरण और लगातार उत्पीड़न के आरोपों के कारण इस्तीफा दिया है।

अरुणा के पति और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर उनपर लोगों को इस्लाम में परिवर्तित करने का आरोप लगाया था।

साल 2022 के निकाय चुनाव में, वह उन चार उम्मीदवारों में से एक थीं, जिन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उपाध्याय की जीत ने सबका ध्यान आकर्षित किया था क्योंकि उन्होंने 'वार्ड 2' से जीत हासिल की थी, जहां 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी थी।

सं ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).