देश की खबरें | उत्तर भारतीय राज्यों के चुनावों में भाजपा से "मिली-जुली कुश्ती" लड़ती है एआईएमआईएम: दिग्विजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन () के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में करीब 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि ओवैसी की पार्टी उत्तर भारतीय राज्यों के चुनावों में भाजपा के साथ मिली-जुली कुश्ती लड़ती है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), सात सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन () के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में करीब 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि ओवैसी की पार्टी उत्तर भारतीय राज्यों के चुनावों में भाजपा के साथ मिली-जुली कुश्ती लड़ती है।

सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "ओवैसी की पार्टी उनके गृह राज्य तेलंगाना में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव क्यों नहीं लड़ती? उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव क्यों लड़ती है और यह पार्टी उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में क्यों उतरेगी? यह केवल भाजपा से मिली-जुली कुश्ती है और मैं इस बात को शुरु से कहता रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "कट्टरपंथी विचारधारा चाहे हिंदुओं की हो या मुसलमानों की, यह एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।'

तालिबान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कथित तुलना संबंधी लेखक-गीतकार जावेद अख्तर के विवादित बयान पर राज्यसभा सांसद ने कहा, "अख्तर, देश के प्रतिष्ठित विचारक हैं। उन्होंने किस संदर्भ में यह बयान दिया, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन देश का संविधान हर नागरिक को अपने विचार अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता देता है। यह स्वतंत्रता अख्तर को भी है, भले ही आप उनसे सहमत हों या न हों।"

मध्यप्रदेश में एमबीबीएस विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष के आधार पाठ्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व से जुड़ी अन्य हस्तियों के बारे में पढ़ाए जाने की राज्य सरकार की योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने तंज कसा कि भाजपा शासित सूबे में इन विद्यार्थियों को अब मेडिकल की मूल पढ़ाई की जरूरत नहीं है।

उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस विचारधारा के ये लोग हैं, उसका विज्ञान और आधुनिकता से कोई लेना-देना नहीं है। इस विचारधारा के लोग देश को 17वीं और 18वीं सदी में दोबारा ले जाना चाहते हैं।"

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\