देश की खबरें | एम्स के चिकित्सकों ने केंद्रीय मंत्री नाईक की चिकित्सा की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक के स्वास्थ्य का जायजा लिया जिनका गोवा के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 18 अगस्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक के स्वास्थ्य का जायजा लिया जिनका गोवा के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आग्रह पर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने नाईक के इलाज की समीक्षा के लिए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजा।

यह भी पढ़े | Naval Commanders Conference: एलएसी पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की 3 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस दिल्ली में कल से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को करेंगे संबोधित.

नाईक दोना पाउला के मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी ने कहा कि एम्स के विशेषज्ञों ने नाईक से मुलाकात की और उनके इलाज की समीक्षा की।

यह भी पढ़े | West Bengal Visva Bharati University: पश्चिम बंगला के विश्व भारती यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ का मामला, संस्थान ने सीबीआई जांच की मांग की.

उन्होंने कहा कि वे उनकी चिकित्सा और देखभाल से संतुष्ट थे।

मुख्यमंत्री सावंत ने भी अस्पताल का दौरा किया।

गोवा के सांसद ओर केंद्रीय आयुष मंत्री नाईक 12 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\