देश की खबरें | एम्स-दिल्ली ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आवास का ऑनलाइन आवंटन शुरू करने का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सरकारी आवास के आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रणाली अपनाने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, 10 जून पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सरकारी आवास के आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रणाली अपनाने का फैसला किया है।

यह निर्णय वर्तमान ऑफलाइन आवंटन प्रक्रिया के संबंध में कई शिकायतों के बाद आया है।

एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास द्वारा नौ जून को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, ‘‘सुशासन को बढ़ावा देने और आधिकारिक आवास के आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि आवास आवंटन के लिए सभी अनुरोध केवल ऑनलाइन ही प्राप्त और निस्तारित किए जाएंगे।’’

कार्यालय ज्ञापन में कहा गया, ‘‘एम्स-नयी दिल्ली के पास उपलब्ध सभी प्रकार के आधिकारिक आवास के लिए पारदर्शी तरीके से वरिष्ठता सूची ऑनलाइन प्रदर्शित और अपडेट की जाएगी।’’

श्रीनिवास ने कहा कि ‘ऑफलाइन’ आवंटन प्रणाली में अक्सर अस्पष्टता होती है, जिससे संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास के आवंटन में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी और प्रक्रिया को कुशल बनाएगी। यह डिजिटल दृष्टिकोण न केवल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगा, बल्कि ऑफलाइन आवंटन के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित पक्षपात और विसंगतियों को भी समाप्त करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी